Internet ka Malik kon hai | Who Owns Internet in Hindi
इंटरनेट का मालिक कोन है? और इन्टरनेट काम कैसे करता है ? आप के मन्न में सवाल होगा की आप Airtel, Vodafone को BSNL को या आपके किसी भी ISP (Internet Service Provider) को या किसी भी नेटवर्क प्रोवाइडर को अगर इंटरनेट के लिए कुछ पैसे देते हैं. उदाहरण के लिए 1GB के लिए ₹100 या 5GB के लिए ₹500 तो ऐसे में आपको तो 5GB मिल गया लेकिन Airtel ने आगे वो ₹500 किसको दिए या फिर इंटरनेट में सबसे ऊपर के लेवल पर कौन है, या फिर इंटरनेट का owner कौन है. दोस्तों देखिये यह एक आसान सवाल भी नहीं है, यह एक मुश्किल सवाल भी नहीं है, हम जानेंगे बड़ी आसानी से की इंटरनेट काम कैसे करता है, और फिर हम जानेंगे की उसका मालिक कौन है. इंटरनेट काम कैसे करता है? इंटरनेट का मतलब समजने के लिए उदाहरण आप ये ब्लॉग ले लीजिये www.HindiMeHelp.com जिसपर आप अपने फ़ोन पे या फिर कंप्यूटर पे अभी ये पढ़ रहे है ! आपके घर से कही हज़ारो किलोमीटर दूर कही होस्टिंग कंपनी के सर्वर (server) है जिसपर ये वेबसाइट है और वो आपके कंप्यूटर में लोड हो रही है. इसका मतलब एक फिजिकल कनेक्शन तो होगा सर्वर (server) के और आपके कंप्यूटर/फ़ोन के बीच में. अब आप सोच के दे...